Back to News

IPL मैच अब तक लगने वाली सट्टे की रकम को जानकर उड़ जाएंगे होश , पढ़े सटोरिये का कबूलनामा

IPL मैच अब तक लगने वाली सट्टे की रकम को जानकर उड़ जाएंगे होश , पढ़े सटोरिये का कबूलनामा
लखनऊ 27 अप्रैल 2024 - महादेव बुक गेमिंग ऐप से अरबों रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले इन ‘महारथियों’ ने सिर्फ यूपी और दिल्ली में बैठे एजेन्टों की मदद से IPL में 100 करोड़ से अधिक का सट्टा लगवाया। हालांकि यह आंकड़ा गुरुवार को गिरफ्तार अभय सिंह व संजीव के बयानों के आधार पर बताया गया है। यह राशि इससे अधिक भी हो सकती है। 

दुबई में गेमिंग ऐप के जरिये सट्टा लगाने के लिये हजारों युवाओं की टीम लगी हुई। इसमें दुनिया के किसी भी कोने से लोग सट्टा लगा सकते है। वहीं इनके देश के हर बड़े इलाकों में एजेंट बैठे हैं जो सट्टा लगवाने के लिये लोगों के सम्पर्क में रहते हैं।

एसटीएफ ने अभय सिंह व संजीव के बयान के बाद 50 से अधिक बैंक खातों की पड़ताल शुरू कर दी है। इनमें कई खाते नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली व लखनऊ में है। अभय के नाम से देवरिया में दो बैंक खातें हैं लेकिन उनमें कोई बड़ा लेन-देन नहीं हुआ है। एसटीएफ इन दोनों को जल्दी ही रिमाण्ड पर लेगी ताकि कई और बिन्दुओं पर पूछताछ की जा सके।