Back to News

काम करते वक्त सीवर लाइन गड्ढे में गिरा मजदूर , 22 फीट गहराई में फंसा , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

काम करते वक्त सीवर लाइन गड्ढे में गिरा मजदूर , 22 फीट गहराई में फंसा , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सतना 11 जनवरी 2024 - शहर में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में एक मजदूर गिर गया है। मजदूर गड्ढे के अंदर मलबे में फंसा हुआ है। पिछले करीब एक घंटे से उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में हुआ है। बताया जाता है कि जमीन के अंदर मजदूर की लोकेशन लगभग 22 फीट गहराई में है। वह अभी सुरक्षित बताया जा रहा है। उसे बचाने के प्रयास लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, 4 मशीने उसे बाहर निकालने के लिए आसपास खुदाई कर रही हैं। मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। वह किसी ठेकेदार की कंपनी के माध्यम से आटसोर्स पर काम कर रहा था। ठेकेदार समेत शहर के सीएसपी मौके पर मौजूद हैं।

चार मशीनें लगी हुई हैं। एक मशीन के बकेट के नीचे ही मजदूर की लोकेशन मिली है। उस मशीन के बकेट को वहां रोक रखा गया है ताकि मिट्टी धंसने न पाये। मशीनें जितनी मिट्टी हटा रही हैं उतनी मिट्टी वापस भरभराकर गिर रही है। ये काम एन विराट नाम की कंपनी कर रही है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन नगर निगम की टीम कर रही है।