Back to News

राहुल गांधी क्यो पहनते है 'व्हाइट टी-शर्ट' , अपने जन्मदिन पर बताया 'व्हाइट टी-शर्ट' पहनने का राज

राहुल गांधी क्यो पहनते है  'व्हाइट टी-शर्ट' , अपने जन्मदिन पर बताया 'व्हाइट टी-शर्ट' पहनने का राज
नई दिल्ली 20 जून 2024 - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते कुछ वर्षों में अपना पहनावा बदला है। पहले अक्सर वह कुर्ता पजामा पहने हुए दिखते थे, लेकिन हाल के कुछ वर्षों में उन्हें अक्सर सफेद टीशर्ट में देखा गया है। बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने 'व्हाइट टी-शर्ट' कैंपेन की भी शुरुआत की है।

रायबरेली के सांसद ने पोस्ट में कहा, "आप सभी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए मेरा हार्दिक धन्यवाद। मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि मैं हमेशा 'व्हाइट टी-शर्ट' क्यों पहनता हूं। यह टी-शर्ट मेरे लिए पारदर्शिता, दृढ़ता और सादगी का प्रतीक है।" साथ ही उन्होंने लोगों से उनके इस कैंपेन में भाग लेने के लिए भी कहा। 

राहुल गांधी ने कहा, "ये मूल्य आपके जीवन में कहां और कितने उपयोगी हैं? #WhiteTshirt Army का उपयोग करें और मुझे एक वीडियो में बताएं। मैं आपको एक सफेद टी-शर्ट उपहार में दूंगा। सभी को ढेर सारा प्यार।