Back to News

पति कमाने गया शहर तो देवर से बढ़ गई पत्नी की नजदीकियां , और जब पति गांव वापस आया तो...

पति कमाने गया शहर तो देवर से बढ़ गई पत्नी की नजदीकियां , और जब पति गांव वापस आया तो...
गोरखपुर 12 मई 2024 - प्यार कब किस्से हो जाए कुछ कहा नहीं जाता। ​प्यार में लोग न उम्र देखते हैं और न ही रिश्तेदारी। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला को अपने ही रिश्ते के देवर से प्यार हो गया। इतना ही नहीं वो अपने पति को छोड़कर आधी रात देवर के कमरे में चले गई। जब इस बात की जानकारी पति को लगी तो वो भी दंग रह गया। मामला खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले युवक की कुछ साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद युवक नौकरी करने के लिए दूसरे प्रदेश चले गया। अब घर में सिर्फ उनकी पत्नी और एक रिश्ते का देवर रहता था। पति के बाहर रहने पर पत्नी अपने देवर के साथ नजदिकियां बढ़ाई। हालंकि इस बात की जानकारी उनके पति को नहीं थी।

जिसके बाद पति तीन चार दिन के लिए अपने घर आया। इसी दौरान दोनों पति पत्नी अपने कमरे में सो रहे थे। आधी रात को अचानक से उसकी नींद खुली तो बिस्तर से पत्नी गायब मिली। शक होने पर वह सीधे रिश्ते के भाई के कमरे के पास पहुंचा। वहां युवक को कुछ आवाजें सुनाई दीं तो उसने दरवाजा खुलवाया। पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए।

युवक ने जब इस रिश्ते का विरोध किया तो उसकी पत्नी और भाई ने रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर में चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।