Back to News

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने किया 06 दिनों के लिए अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने किया 06 दिनों के लिए अलर्ट जारी
रायपुर 01 मार्च 2024 - राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के साथ तापमान बढ़ा है। लेकिन दो दिन तापमान में हल्‍की वृद्धि के बाद रायपुर सहित प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने शनिवार से बदली बादल के बारिश की संभावना जताई है। वहीं सरगुजा संभाग में ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 02 से 06 मार्च तक प्रदेश भर में बदली बारिश की स्थिति रहेगी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में नमी की मात्रा की कमी होने के कारण एक मार्च को मौसम शुष्‍क रहेगा। प्रदेश में न्‍यनूतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में दो मार्च एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।