Back to News

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना
रायपुर 04 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्व से आ रही हवा के चलते शुक्रवार को सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश के बाद 3 से 4 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते 2 से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा के अनुसार राज्य में मौसम में बदलाव सप्ताह भर बाद होने की गुंजाइश बन रही है। इसके बाद हवा की दिशा बदलने और आसमान साफ होने से ठंड की वापसी के आसार हैं।