Back to News

छत्तीसगढ़ में सोमवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना

छत्तीसगढ़ में सोमवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना
रायपुर 04 फरवरी 2024 - पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक रायपुर सहित छ्त्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर में हल्‍की ठंड महसूस की जा रही है। रविवार को रात के तापमान में हल्‍की गिरावट देखी जा सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा। हालांकि उत्‍तरी छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में गिरावट आने के बाद मौसम ठंडा बना हुआ है।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 62 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में है। इसके कारण ही नमी की मात्रा बढ़ रही है। पांच, छह व सात फरवरी को मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार है और उसके बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।