Back to News

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज , बारिश हुई शुरू , IMD ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज , बारिश हुई शुरू , IMD ने जारी किया अलर्ट
रायपुर 20 दिसम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ में नये साल के पहले मौसम बदल गया है। बस्तर के कई हिस्सों में बारिश हुई है, फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल में एक सिस्टम एक्टिव है जिसके असर से समुद्र से नमी आने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है और ठंड का असर कम होने लगा है।

मौसम विभाग ने पहले ही बस्तर में मौसम के बदलने की चेतावनी दी थी। दोपहर बाद से ही हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो विक्षोभ का असर, 22 दिसंबर तक ऐसा ही बना रहेगा। छिटपुट बारिश होगी और आसमान में बदली छाई रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन रात का पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कल भी बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। गुरुवार को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा।