Back to News

छत्तीसगढ़ में तीन चरण में होगा मतदान , जाने कब-कब डाले जाएंगे वोट , देखे पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में तीन चरण में होगा मतदान , जाने कब-कब डाले जाएंगे वोट , देखे पूरी डिटेल
रायपुर 16 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। इसमें 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी वही 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे जबकि 07 मई को तीसरे चरण की वोटिंग होगी वहीं 04 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। पहले चरण में पूर्वोत्तर , तमिल , राजस्थान , छत्तीसगढ़ , एमपी , उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में चुनाव होगां वहीं 4 जून को मतगणना कराई जाएगी।

बता दे कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 06 , एसटी के लिए 04 और एससी वर्ग के लिए 01 सीट आरक्षित है। प्रदेश में वोटिंग के लिए 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।