Back to News

छत्तीसगढ़ की सभी 7 सीटों पर वोटिंग खत्म , दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने जताया मतदाताओं का आभार

छत्तीसगढ़ की सभी 7 सीटों पर वोटिंग खत्म , दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने जताया मतदाताओं का आभार
सक्ती 07 मई 2024 - लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आज तृतीय चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों रायपुर , बिलासपुर , दुर्ग , कोरबा , रायगढ़ , सरगुजा , जांजगीर-चांपा सहित देश की 93 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ प्रदेश में सभी 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। जिस पर भाजपा नेता दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने मतदाताओं का आभार जताया।

अपने आभार संदेश में दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव - 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।प्रदेश की 7 सीटों पर हुए मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने मोदी जी के विकसित भारत और छत्तीसगढ़ की साय सरकार के विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना में साथ दिया है। 

जिसकी बदौलत हम सभी 11 की 11 सीटें जीतने जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने 'विकसित भारत - विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है। भारत माता की जय, जय छत्तीसगढ़।