Back to News

लॉज में कॉलगर्ल के साथ रात रंगीन करते सक्ती के विवेक शर्मा और देवेन्द्र गिरफ्तार , भेजे गए जेल

लॉज में कॉलगर्ल के साथ रात रंगीन करते सक्ती के विवेक शर्मा और देवेन्द्र गिरफ्तार , भेजे गए जेल
रायगढ़ 29 मई 2024 - पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर बाहर से होटल, लॉज में ठहरने वालों की रूटिन जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को प्रशिक्षु IPS एवं थाना प्रभारी खरसिया आकाश श्रीश्रीमाल को खरसिया के लक्ष्मी लॉज में अनैतिक कार्य की सूचना प्राप्त हुई, जिसकी तस्दीकी के लिए प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल नेतृत्व में चौकी प्रभारी खरसिया व उनके स्टाफ मौके पर पहुंची, जहां लॉज के तीन कमरे अंदर से बंद थे।

लॉज के संचालक सोनू अग्रवाल को मौके पर बुलाकर पुलिस ने कमरों को खुलवाए अंदर कमरों में युवक-युवती जोड़े में बैठे मिले, तथा एक महिला कमरे के बाहर बैठी मिली। लॉज संचालक से युवक-युवतियों के संबंध में पूछताछ करने पर लॉज संचालक पुलिस की जांच कार्यवाही का विरोध कर उग्र हो गया और  लडक़ों ने भी कार्रवाई नहीं करने अपने बचाव में पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे।

मौके पर अनावेदकों द्वारा संज्ञेय अपराध के अंदेशा पर पुलिस ने चारों व्यक्तियों लॉज संचालक सोनू अग्रवाल 43 साल , देवेंद्र कुमार पटेल 29 साल निवासी डभरा जिला सक्ती , विवेक शर्मा 19 साल मालखरौदा जिला सक्ती , भागवत साहू खरसिया 42  को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी खरसिया लाया गया तथा तीनों युवतियों की अस्मिता को ध्यान में रखते हुए भविष्य में उनकी पहचान उजागर ना हो, इसका पूर्ण ध्यान रखकर उन्हें गुप्त रूप से वाहन से उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया। 

अनावेदकों के कृत्य को देखते हुए चौकी खरसिया में प्रतिबंधात्मक धारा 151/ 107, 116 (3) CRPC के तहत कर SDM न्यायालय पेश किया गया जहां चारों का जेल वारंट जारी होने पर अनावेदकों को जेल दाखिल किया गया।