Back to News

कार में युवती के साथ संबंध बनाते भाजपा नेता का VIDEO वायरल , विपक्ष ने भाजपा को लिया आड़े हाथ

कार में युवती के साथ संबंध बनाते भाजपा नेता का VIDEO वायरल , विपक्ष ने भाजपा को लिया आड़े हाथ
बाराबंकी 13 अगस्त 2024 - कालिका हवेली रेस्टोरेंट से प्रेमी जोड़े का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़े रेस्टोरेंट के सामने कार लगाकर रोमांस करते हुए नजर आए हैं। सबसे अहम बात तो ये है कि जिस गाड़ी में प्रेमी जोड़ा रोमांस कर रहा है उसमें भाजपा का झंडा लगा हुआ है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक और युवती इनोवा कार में अंदर नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनोें को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में कार का नंबर भी स्पष्ट दिख रहा है। वहीं, कार में भाजपा का झंडा लगा हुआ है। इस वीडियो को सपा मीडिया सेल ने ट्वीट किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए सपा ने लिखा है कि ”कार पे लगा भाजपा का झंडा, कार के अंदर हो रही अश्लीलता, जिस गाड़ी पे भाजपा का झंडा, समझो उसमें बैठा शोहदा गुंडा” वहीं, वीडियो पर लोग कमेंट कर भला बुरा कह रहे हैं।