नई दिल्ली 10 जून 2024 - नरेंद्र मोदी ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 71 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिसमें 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं। इस कैबिनेट में 02 ऐसे चेहरे हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली।
रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उनको हार का सामना कर पड़ा। उसके बाद भी उनको मोदी सरकार की हिस्सा बनाया गया है। उनको राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
इसी तरह एल मुरुगन को भी मंत्री परिषद में जगह दी गई है। वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं। एल मुरुगन तमिलनाडु की नीलगिरी से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। उनको DMK के A राजा ने चुनाव हराया है।