Back to News

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के दो सदस्यों ने मारी पलटी , फिर भी नही मिली कुर्शी

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के दो सदस्यों ने मारी पलटी , फिर भी नही मिली कुर्शी
खंडवा 13 फरवरी 2024 - खंडवा में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की पिंकी वानखेड़े को लाटरी से जीत मिली। वोटिंग के दौरान कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के 8-8 वोट मिले थे। सबसे खास बात यह है कि जिला पंचायत में कांग्रेस के केवल 6 सदस्य हैं, वहीं भाजपा के 10 सदस्य। इससे साफ हो गया कि कांग्रेस ने भाजपा के दो सदस्यों को अपनी तरफ कर क्रास वोटिंग करवा दी।

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में हुआ। सदस्यों की संख्या को देखते हुए भाजपा का पलड़ा भारी लग रहा था। इसके बाद भी कांग्रेस अपनी ओर से भाजपा को टक्कर देने में कोई कसर नही छोड़ी थी अध्यक्ष पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित होने से BJP और कांग्रेस के पास एक-एक प्रत्याशी थे।

12 फरवरी को दोपहर तीन बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए सभी सदस्यों को सूचना पत्र जारी किए गए। अध्यक्ष पद के लिए तीन बजे से नामांकन आवेदन जमा हुई और पांच बजे तक मतदान हुआ।

बता दे कि जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे के विधायक बनने से यह पद रिक्त हो गया था। वह क्षेत्र क्रमांक-02 से सदस्य थी। पद रिक्त होने से यहां उप चुनाव हुआ। इसमें भाजपा की पिंकी वानखेडे विजयी हुई थी।