Back to News

आज का पंचांग , दिनांक 06 मई 2025 दिन मंगलवार , आपका दिन मंगलमय हो..

आज का पंचांग , दिनांक 06 मई 2025 दिन मंगलवार , आपका दिन मंगलमय हो..

रायपुर 06 मई 2025 - हिन्दू पंचांग के अनुसार 6 मई 2025, मंगलवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। यह तिथि 5 मई सुबह 07:36 से 6 मई सुबह 08:38 तक रहेगी। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज सीता नवमी व्रत भी रहेगा। पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दिन-रात सिंह राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय - 6 मई सुबह 5:54 बजे।

सूर्यास्त का समय - 6 मई शाम 6:52 बजे।

शुभ योग और नक्षत्र

ध्रुव योग - 6 मई सुबह 12:19 से 7 मई सुबह 12:29 तक।

व्याघात योग - 7 मई सुबह 12:29 से 8 मई सुबह 01:04 तक।

मघा नक्षत्र - 5 मई दोपहर 02:01 से 6 मई दोपहर 03:51 तक।

पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र - 6 मई दोपहर 03:52 से 7 मई शाम 06:17 तक।

शुभ और अशुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:57 से दोपहर 12:49 तक।

अमृत काल - दोपहर 01:15 से दोपहर 02:58 तक।

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:17 से सुबह 05:05 तक।

राहुकाल - दोपहर 3:38 से शाम 5:15 तक।