Back to News

आज का पंचांग , दिनांक 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार , आपका दिन मंगलमय हो..

आज का पंचांग , दिनांक 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार , आपका दिन मंगलमय हो..

रायपुर 11 अप्रैल 2025 - 11 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि शुक्रवार देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 11 अप्रैल को शाम 7 बजकर 45 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 11 अप्रैल को दमनोत्सव मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

11 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 11 अप्रैल 2025 को देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक ध्रुव योग- 11 अप्रैल को शाम 7 बजकर 45 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र- 11 अप्रैल 2025 को दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट तक 11 अप्रैल 2025 व्रत-त्यौहार- दमनोत्सव

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 10:33 से दोपहर 12:08 तक

मुंबई- दोपहर पहले 11:06 से दोपहर 12:40 तक 

चंडीगढ़- सुबह 10:49 से दोपहर 12:24 तक 

लखनऊ- सुबह 10:33 से दोपहर 12:08 तक 

भोपाल- सुबह 10:47 से दोपहर 12:22 तक 

कोलकाता- सुबह 10:04 से दोपहर पहले 11:38 तक

अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:07 से दोपहर 12:41 तक

चेन्नई- सुबह 10:38 से दोपहर 12:10 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:59 am

सूर्यास्त- शाम 6:44 pm