Back to News

आज का पंचांग , 05 अप्रैल 2025 दिन शनिवार , आपका दिन मंगलमय हो..

आज का पंचांग , 05 अप्रैल 2025 दिन शनिवार , आपका दिन मंगलमय हो..

रायपुर 05 अप्रैल 2025 - हिन्दू पंचांग के अनुसार 5 अप्रैल 2025, शनिवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह तिथि 4 अप्रैल रात्रि 08:13 से 5 अप्रैल शाम 07:26 तक रहेगी। आज शनिवार को हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करना न भूलें। आज चैत्र नवरात्री का आठवां दिन है और दुर्गा मां की पूजा की जानी है। पंचांग के अनुसार आज 5 अप्रैल को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा आज 5 अप्रैल रात्रि 11:25 तक मिथुन राशि उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय - 5 अप्रैल सुबह 6:19 बजे। सूर्यास्त का समय - 5 अप्रैल शाम 6:40 बजे। चन्द्रोदय का समय -5 अप्रैल दोपहर 12:02 बजे। चन्द्रास्त का समय - 6 अप्रैल सुबह 2:10 बजे।

शुभ योग और नक्षत्र

अतिगण्ड योग - 4 अप्रैल रात्रि 09:45 से 5 अप्रैल रात्रि 08:03 तक।

सुकर्मा योग - 5 अप्रैल रात्रि 08:03 से 6 अप्रैल शाम 06:55 तक।

पुनर्वसु नक्षत्र - 5 अप्रैल सुबह 05:20 से 6 अप्रैल सुबह 05:32 तक। 

पुष्य नक्षत्र - 6 अप्रैल सुबह 05:32 से 7 अप्रैल सुबह 06:24 तक।

शुभ और अशुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:04 से दोपहर 12:54 तक।

अमृत काल - सुबह 03:06 से सुबह 04:43 तक। 

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:42 से सुबह 05:30 तक।

राहू काल - सुबह 9:24 से सुबह 10:56 तक।