Back to News

दहेज की भरपाई करने के लिए पत्नी को पति बनाना चाहता था कॉलगर्ल , फिर हुआ कुछ ऐसा की,,

दहेज की भरपाई करने के लिए पत्नी को पति बनाना चाहता था कॉलगर्ल , फिर हुआ कुछ ऐसा की,,
आगरा 06 अगस्त 2024 - आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी एक महिला ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि कर्जा चुकाने के लिए पति उसे बेचना चाहता था। पहले अपने दोस्तों के सामने परोसने का प्रयास किया। विरोध पर उसे देह व्यापार के रैकेट को बेचने की कोशिश की। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा। देवर भी पति के साथ इस घिनौने खेल में शामिल था। 

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 23 फरवरी 2022 को नगला देवजीत, एत्मादुद्दौला निवासी राहत अली के साथ हुआ था। निकाह के दो महीने बाद ही दहेज में कार और दो लाख की मांग की गई। 12 दिसंबर 2023 को पति ने उसे दोस्तों के साथ संबंध बनाने को कहा। पति ने दोस्तों से कर्जा ले रखा था। 

विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा। पांच मई 2024 को देवर के साथ मिलकर उसे बेचने का प्रयास किया। तीन जून को पति उसे गर्भवती हालत में मायके छोड़ गया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।