Back to News

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को चुनाव जिताने की जिम्मेदारी इन 110 लोगो पर

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को चुनाव जिताने की जिम्मेदारी इन 110 लोगो पर
रायपुर 12 अप्रैल 2024 - कांग्रेस लोकसभा वार चुनाव संचालन समिति की ऐलान कर रही है। कांग्रेस ने जांजगीर के बाद अब कोरबा लोकसभा के लिए भी संचालन समिति का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा के लिए संचालन समिति में 110 नेताओं को शामिल किया है। 

पूर्व विधायक बोधराम कंवर के नेतृत्व में संचालन समिति का गठन किया गया है। संचालन समिति में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का नाम भी शामिल है। कोरबा लोकसभा स्तरीय संचालन समिति में 110 नेता शामिल, जिसमें पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, और अन्य कांग्रेस नेता शामिल है।