Back to News

जंगल मे नवब्याहता की लाश मिलने से मची सनसनी , रेप के बाद हत्या की आशंका , ढाई महीने पहले हुई थी शादी

जंगल मे नवब्याहता की लाश मिलने से मची सनसनी , रेप के बाद हत्या की आशंका , ढाई महीने पहले हुई थी शादी
रतलाम 12 फरवरी 2024 - बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम इमलीपाड़ा खुर्द के जंगल में 22 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ देर बाद स्वजन भी पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। युवती की शादी पौने दो माह पहले हुई थी। मायके व ससुराल पक्ष ने हत्या की अशंका व्यक्त करते हुए कहा कि हत्या कर शव फेंका गया है। मौत का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह किसी ने जंगल में युवती का शव पड़ा होने की आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग, बाजना थाना प्रभारी मोहन सिंह मौर्य व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पाया कि युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।

इसी बीच किसी ने उसका शव पहचान कर उसके स्वजन को सूचना दी तो वे भी मौके पर पहुंचे तथा शव की पहचान 22 वर्षीय प्रमिला पत्नी भरत डोडियार निवासी ग्राम चंद्रगढ़ थाना बाजना के रूप में की। रतलाम से FSL अधिकारी डा. अतुल मित्तल ने भी घटना स्थल पहुंच कर जांच की। 

इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया। दोपहर करीब दो बजे शव मेडिकल कालेज लाया गया। शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों की पैनल से कराया जाएगा