Back to News

बड़ी बहन के घर छोटी बहन गई थी पढ़ाई करने , लेकिन बड़ी बहन ने उसे बना दिया कॉलगर्ल , बड़ी बहन सहित 08 गिरफ्तार

बड़ी बहन के घर छोटी बहन गई थी पढ़ाई करने , लेकिन बड़ी बहन ने उसे बना दिया कॉलगर्ल , बड़ी बहन सहित 08 गिरफ्तार
चेन्नई 29 जुलाई 2024 - तमिलनाडु के चेन्नई के तांबरम में पुलिस ने 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं, एक पुजारी, केबल टेक्नीशियन और दुकानदार तक शामिल हैं। आरोप है कि नाबालिग को उसकी बड़ी बहन ने जबरन देह के धंधे में धकेल दिया। बहन की सास के माध्यम से ही ग्राहक पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया करते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, चेम्मेंचरी निवासी पीड़िता पढ़ाई के लिए अपनी शादीशुदा बहन के घर पदुवनचेरी आई थी। यहां आने के बाद उसकी बहन और सास ने उसे जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। वे उसे लेकर केके नगर और चेंगलपट्टू सहित कई स्थानों पर गए। इसी बीच इस बात की जानकारी चेंगलपट्टू बाल कल्याण समिति को मिल गई, उसने महिला पुलिस टीम के साथ छापेमारी करके पीड़िता को मुक्त कराया।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन किया है। पुलिस जांच में सेक्स रैकेट का पता चला है। पुलिस ने पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें पीड़िता की बहन, सास और तीन पुरुष शामिल थे। आरोपियों में मंदिर का एक पुजारी भी है। कॉल डेटा रिकॉर्ड और बरामद किए गए सबूतों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने बीते शुक्रवार को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।