Back to News

ब्लैकमेल कर महिला बनाती थी जबरजस्ती शारीरिक संबंध , परेशान होकर युवक ने उठाया यह कदम

ब्लैकमेल कर महिला बनाती थी जबरजस्ती शारीरिक संबंध , परेशान होकर युवक ने उठाया यह कदम
दौसा 10 जून 2024 - मेहंदीपुर बालाजी कस्बे की एक होटल में सोमवार को स्थानीय युवक ने सुसाइड कर लिया. मामले की सूचना के बाद मौके पहुंची मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. साथ ही कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मृतक ने 4 महिलाओं सहित 11 लोगों पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है. ऐसे में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक ने आरोप लगाया कि एक महिला ने उसे जाल में फंसाकर पहले जबरदस्ती अवैध संबंध बनाया. फिर अवैध संबंधों का वीडियो बना कर उसे डरा धमका रही थी. साथ ही महिला उसे कहती थी कि वो जैसा कहेगी उसे वैसा ही करना होगा वरना वो उसे फंसा देगी. इसके बाद लगातार महिला उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाती रही और विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित करती रही।

मृतक ने सुसाइड नोट में आगे लिखा कि आरोपी महिला सास की इलाज के नाम पर उससे लाखों रुपए लिए. इस दौरान वो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर गोवर्धन, खाटूश्याम, जयपुर सहित कई जगहों पर ले गई. वहां भी महिला ने उसके साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाया और उसका वीडियो बना ली. वहीं, आरोपी महिला के साथ ही उसकी बेटी ने भी उससे जबरदस्ती अवैध संबंध बनाया।