Back to News

महिला ने खाई मरते दम तक जीन्स और टॉप नही पहनने की कसम , जाने क्या है मामला

महिला ने खाई मरते दम तक जीन्स और टॉप नही पहनने की कसम , जाने क्या है मामला
आगरा 17 मार्च 2024 - आगरा में घरेलू विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने घर के अलावा गांव में बवाल करा दिया। दरअसल जगदीश पुरा क्षेत्र निवासी युवती की शादी वर्ष 2023 में मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया जिसके बाद पत्नी मायके आकर रहने लगी। पत्नी की नाराजगी देखकर उसका पति भी उसे लेने नहीं पहुंचा। इस पर पत्नी को गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। वह सीधे पुलिस के पास आ गई। 

पुलिस उसे लेकर ससुराल पहुंची इस दौरान महिला ने जींस और टॉप पहन रखा था। पति को यह बात चुभ गई। गांव में लोगों ने तरह-तरह की बातें बनाईं और कानाफूसी शुरू हो गया जिससे पति को लगा कि उसकी सामाजिक रूप से उसकी बेइज्जती हो गई।

जिसके बाद पति ने अपनी पीड़ा पत्नी को बताई जब पत्नी ने यह सुना तो उसने वादा किया कि अब वह मरते दम तक कभी जींस और टॉप नहीं पहनेगी। माफी मांगते हुए पत्नी ने कहा कि उसे नहीं पता था कि जींस पहन कर पुलिस लेकर आने पर बात इतनी बढ़ जाएगी। पत्नी के झुकने पर पति भी झुक गया और समझौता हो गया।