अमरोहा 17 अगस्त 2024 - यूपी के अमरोहा में किराए के मकान में रहने वाले एक शादीशुदा सिपाही ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता को प्रेमजाल में फंसा लिया। रात में अकेले होने का फायदा उठाकर दोनों कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे। इसी बीच अचानक घर पहुंचे विवाहिता के पति ने पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया।
हंगामा शुरू होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सिपाही को बमुश्किल घर से बाहर निकालते हुए बिगड़ता माहौल शांत कराया। मामले में सीओ ने घटनाक्रम के अलावा सिपाही पर कार्रवाई की संस्तुति से जुड़ी रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजी है।
बताया जा रहा है कि पास के कमरे में रहने वाली एक विवाहिता की अपने पति से अनबन रहती है। दंपति के बीच झगड़ा होने पर वर्दी का खौफ दिखाकर सिपाही अक्सर उसके पति को हड़काता रहता था। हमदर्दी जताने पर विवाहिता सिपाही पर फिदा हो गई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ गया। सोमवार रात विवाहिता को पति किसी काम से बाहर गया हुआ था।
देर रात ड्यूटी खत्म करकर घर पहुंचा सिपाही मौके का फायदा उठाकर विवाहिता के कमरे में चला गया। कमरे को बंद किए बिना दोनों रंगरेलियां मना रहे थे, इसी बीच अचानक घर पहुंचे पति ने पत्नी को रंगेहाथ सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।