Back to News

पत्नी को पति से ज्यादा प्रेमी लगने लगा प्यारा , प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया कांड

पत्नी को पति से ज्यादा प्रेमी लगने लगा प्यारा , प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया कांड
फिरोजाबाद 22 मई 2024 - यूपी के फिरोजाबाद में एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा दी. फिर लाश को घास-फूस से ढक दिया. इस हत्याकांड में प्रेमी के दो साथी भी शामिल थे. वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद ही थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. लेकिन सर्विलांस और सबूतों के आधार हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने जब ज्ञानवती से सख्ती से पूछताछ की तो ज्ञानवती ने इस हत्याकांड का पूरा सच उगल दिया।

मामले में पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्ञानवती और उसके प्रेमी जय सिंह तथा दो अन्य दोस्तों ने मिलकर जॉनी की हत्या कर दी और शव को फेंक दिया. पुलिस की 3 टीम बनाकर सर्विलांस के आधार पर सबूत जुटाए गए. ज्ञानवती, जय सिंह व उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दरअसल, फिरोजाबाद के सरजीवन नगर में रहने वाली ज्ञानवती शादी-ब्याह में मेहमानों पर फूल बरसाने का काम करती थी. इसी दौरान उसके डीजे का काम करने वाले जय सिंह से संबंध बन गए. दोनों पिछले तीन साल से रिलेशन में थे. एक दिन ज्ञानवती ने जय सिंह से पति की हत्या कर उसके साथ जिंदगी बिताने की बात कही।