Back to News

प्रेमी की बांहों में सुधबुध खोई पत्नी , भूली पति के दुकान से आने का वक्त , जब पति पँहुचा घर तब,,

प्रेमी की बांहों में सुधबुध खोई पत्नी , भूली पति के दुकान से आने का वक्त , जब पति पँहुचा घर तब,,
कौशांबी 27 जून 2024 - पति-पत्नी और वो का एक किस्सा उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया है। यहां पत्नी के बेवफाई का वाकया जानकर घर वाले भी हैरान रह गए। दरअसल, शादीशुदा महिला अपने आशिक के इश्क में अपने पति के आने का समय भूल गई। घर लौटे पति ने अपने बेडरूम में पत्नी को दूसरे के बाहों में देखकर दंग रह गया। 

बेहरूम में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने अपने पत्नी के बेवफाई की शिकायत पुलिस से की है। इसके साथ ही पति ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

कौशांबी में पिपरी थाना इलाके के एक युवक ने बाजार में दुकान खोल रखा है। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर पहुंचा तो पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। अपने बेडरूम में अपनी पत्नी को गैर की बाहों में देखा कि उसका खून खौल गया। परिवार को जानकारी हुई तो सभी दंग रह गए। 

युवक ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी फरार हो गया। युवक ने मंगलवार को पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में दोनों से अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।