Back to News

छत्तीसगढ़ में इस घोटाले की CBI जाँच का रास्ता हुआ साफ , अब CBI करेगी धमाकेदार एंट्री

छत्तीसगढ़ में इस घोटाले की CBI जाँच का रास्ता हुआ साफ , अब CBI करेगी धमाकेदार एंट्री
रायपुर 20 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) पर करीब पांच साल पहले लगी रोक विष्णुदेव साय सरकार ने वापस ले ली है. अब CBI पहले की तरह राज्य में भी जांच कर पाएगी. सरकार के गृह विभाग ने राज्य में CBI द्वारा जांच व अनुसंधान के लिए अधिकारिता के संबंध में केंद्र सरकार को 10 जनवरी 2019 को भेजे गए विभागीय पत्र को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।

बता दे कि भाजपा ने सत्ता संभालते ही गत 03 जनवरी 2024 के कैबिनेट की बैठक में CGPSC 2021 - 22 में हुए गड़बड़ियों की जांच CBI से कराने की अनुशंसा की थी. इसे लेकर करीब महीने भर बाद राज्य शासन ने EOW और ACB में FIR भी दर्ज कराई. चूंकि अब CBI पर राज्य में लगा प्रतिबंध हट गया है, लिहाजा छत्तीसगढ़ में कभी भी CBI धमक सकती है।