Back to News

पूर्व मुख्यमंत्री के भाषण के बाद टूटा मंच , 15 कार्यकर्ता घायल , सभी का ईलाज जारी

पूर्व मुख्यमंत्री के भाषण के बाद टूटा मंच , 15 कार्यकर्ता घायल , सभी का ईलाज जारी
बदायूं 03 मई 2024 - बदायूं में आयोजित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में हादसा हो गया। अखिलेश यादव का संबोधन समाप्त होते ही अचानक से मंच टूट गया। मंच टूट जाने से उस पर खड़े कार्यकर्ता गिर गए। इस हादसे में 15 कार्यकर्ता घायल हो गए। किसी के हाथ तो किसी के पैर में चोट आई। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल एआरटीओ कार्यालय से आगे बहेड़ी गांव के मैदान पर आयोजित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा के लिए तीन मंच बनाए गए थे। जिसमें अखिलेश यादव के लिए प्रमुख मंच सामने की ओर बनाया गया था। जहां से अखिलेश यादव व अन्य पदाधिकारियों ने जनसभा को संबोधित किया। इसके दोनों ओर दो छोटे - छोटे कार्यकर्ता मंच बनाए गए थे।

जब अखिलेश यादव ने अपना संबोधन समाप्त किया। वहां से वह जाने लगे तो उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित हो उठे और कार्यकर्ता भागने लगे इस दौरान दाएं ओर के मंच पर कार्यकर्ताओं की अधिक भीड़ होने के चलते मंच टूट गया जिससे मंच पर मौजूद करीब 15 कार्यकर्ता जमीन पर गिरकर घायल हो गए।