Back to News

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बस हादसे की असल वजह आई सामने , इस वजह से गई 13 जान

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बस हादसे की असल वजह आई सामने , इस वजह से गई 13 जान
दुर्ग 10 अप्रैल 2024 - राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग के कुम्हारी में मंगलवार को एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिरने से 13 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 14 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भी शोक प्रकट किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक को ओवरटेक करने चक्कर में यह हादसा हुआ है। बाइक आगे जा रही थी, तभी बस उसे ओवरटेक करने के लिए आगे बढ़ी और अनियंत्रित होकर खदान में गिर गई।