Back to News

दगाबाज निकला पुलिस वाला प्रेमी , मन भरते तक युवती से बनाया शारीरिक संबंध , फिर किया,,

दगाबाज निकला पुलिस वाला प्रेमी , मन भरते तक युवती से बनाया शारीरिक संबंध , फिर किया,,
फिरोजाबाद 06 जुलाई 2024 - फिरोजाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां यूपी पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल औरैया की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया। फिर कई बार होटलों में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब 25 लाख रुपये मांगते हुए शादी से भी इनकार कर दिया है। साथ ही अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

औरैया के लुहियापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि सादाबाद के राजनगर हसनपुर के रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार के साथ उसकी मुलाकात मार्च 2021 में हुई थी। मोबाइल पर बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती ने बताया कि साल 2022 में शादी के लिए परिवार में सहमति दे दी। युवती के परिजनों ने 41 हजार रुपये दे दिए। 

पुष्पेंद्र ने कहा कि पहले वह अपनी बहन की शादी करेगा तब अपनी करेगा। आरोप है कि सिपाही युवती को औरैया के एक होटल में बुलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ महीने बाद जब युवती नोएडा जाने लगी तो सिपाही ने आगरा में उसे रोककर वहां भी संबंध बनाए। सिपाही ने मथुरा और नोएडा में भी युवती के साथ संबंध बनाए।