Back to News

बलौदाबाजार हिंसा का मास्टर माईंड गिरफ्तार , काफी मसक्कत के बाद आया पकड़ में

बलौदाबाजार हिंसा का मास्टर माईंड गिरफ्तार , काफी मसक्कत के बाद आया पकड़ में
रायपुर 16 जुलाई 2024 - बलौदाबाजार हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना के मुख्य साजिशकर्ता एवं रणनीति बनाने वाले आरोपी मोहन बंजारे को गिरफ्तार किया है। मोहन बंजारे पलारी के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात है। पुलिस ने मोहन बंजारे को धमतरी-रायपुर मार्ग से गिरफ्तार किया। 

बलौदाबाजार पुलिस के मुताबिक, मोहन बंजारे ने धरना प्रदर्शन आंदोलन में मंच संचालक का काम किया। धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाकर एक आदतन साजिश कर्ता की तरह अन्य जिलों के लोगों को बलौदाबाजार धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार किया था। सांथ ही मंच संचालक के रूप में उत्तेजित एवं भड़काऊ भाषण देते हुए धरना प्रदर्शन में आए लोगों को भड़काने का काम किया था।

बता दे कि 10 जून को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा पुलिस के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय और गाड़ियों में आग लगा दिए थे। धरना प्रदर्शन का आयोजन, तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों के वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कार्रवाई करते हुए तलाश जारी है।