Back to News

जिस शख्स के प्यार में पागल थी युवती वो युवक निकला उनका भाई , खुलासे के बाद सदमे में युवती

जिस शख्स के प्यार में पागल थी युवती वो युवक निकला उनका भाई , खुलासे के बाद सदमे में युवती
नई दिल्ली 19 फरवरी 2024 - हम 21वीं सदी में जी रहे हैं और इस सदी में कई प्रकार के ​बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रिश्ते नातों के बीच बड़ परिवर्तन देखने को मिला है। कब किस्से प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जाता। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां एक महिला को अपने ही भाई से प्यार हो गया और अब वो अपने भाई से बेपनाह प्यार करने लगी। हांलकि महिला को पता नहीं था कि जिससे वो प्यार करती है वो उसका ही भाई है।

जानकारी के अनुसार विक्टोरिया हिल (39) अमेरिका के कनेक्टिकट की रहने वाली हैं। 39 साल की विक्टोरिया हिल को हाल में ही पता चला है कि उनकी मां को एक फर्टिलीटी डॉक्टर बर्टन काल्डवेल ने गलती से गर्भधारण करा दिया था। कथित तौर पर विक्टोरिया की मां से इसकी मंजूरी भी नहीं ली गई थी। महिला ने बताया कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। क्योंकि उससे उसके असली पिता की सच्चाई छिपाई गई थी।

दअरसल, हिल ने इस बारे में अपने करीबी दोस्तों को बताया। उन्हें पता चला कि उनका पूर्व बॉयफ्रेंड ही उनका सौतेला भाई है। इन करीबी दोस्तों में वो शख्स भी शामिल है, जिसे वो स्कूल में डेट कर चुकी थीं। आरोप है कि इस डॉक्टर की वजह से ऐसे कम से कम 22 बच्चों ने जन्म लिया है। महिला ने CNN को बताया कि वह यह जानकर सदमे में है। अब तो कोई भी उसका भाई या बहन निकल सकता है।