चुरू 04 मई 2024 - राजस्थान के चुरू से हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. यँहा एक पति अपनी पत्नी को जबरन दूसरों के साथ संबंध बनवाने के लिए मजबूर करता था. महिला के साथ उसके ससुर और देवर ने भी दुष्कर्म किया. इसके बाद सांडवा थाने में विवाहिता ने पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला राजस्थान के चूरू का है।
जानकारी के मुताबिक बीदासर तहसील की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है. महिला का पति किशना राम उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अज्ञात व्यक्तियों से उसका शारीरिक संबंध बनवाता है. उसका पति उससे गंदा धंधा करवाता है. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुर उदाराम व देवर सीताराम समेत कई लोगों ने जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया. पिछले 15-20 वर्ष से मुझे चाय में नशीला पदार्थ पीलाकर मेरे साथ बलात्कार करते रहे हैं. विरोध करने पर पति ने मेरे साथ मारपीट की. पीड़िता मौका पाकर वहां से भाग गई, जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ अपने भाई के यहां रहने लगी. इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी है. फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।