Back to News

पति ने जुए में हारे रकम के बदले सूदखोर के पास भेजा पत्नी को , हुई रेप का शिकार

पति ने जुए में हारे रकम के बदले सूदखोर के पास भेजा पत्नी को , हुई रेप का शिकार

धार 23 जून 2025 - धार जिले के कानवन क्षेत्र में एक व्यक्ति जुए में लाखों रुपये हार गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपनी पत्नी को जबरिया दोस्त के पास भेज दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति व उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2016 में हुआ था। विवाह के कुछ वर्षों तक सबकुछ सामान्य था, लेकिन वर्ष 2021 में पता चला कि पति को जुआ खेलने की लत है और उसने आठ लाख रुपये का कर्ज लिया है। कर्ज चुकाने के लिए पत्नी ने उसके जेवर भी गिरवी रख दिए। जुआ खेलने से मना करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने लगा।

इस बीच वह जुआ में लाखों रुपये हार गया तो कर्ज चुकाने के लिए उसने गुरुग्राम(हरियाणा) निवासी अपने दोस्त अभिमन्यु सिंह के पास जबरिया पहुंचा दिया। पति ने उस पर दबाव बनाया कि कर्ज उतारने के लिए उसे उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। मना करने पर भी पति नहीं माना और उसके दोस्त ने उसके साथ जबरदस्ती की।