Back to News

मंगेतर के घर पर युवती ने लगाई फाँसी , दो महीने पहले ही हुई थी सगाई , घर मे पसरा सन्नाटा

मंगेतर के घर पर युवती ने लगाई फाँसी , दो महीने पहले ही हुई थी सगाई , घर मे पसरा सन्नाटा
इंदौर 24 फरवरी 2024 - फोनिक्स टाउनशिप निवासी 27 वर्षीय सलोनी गंगराड़े ने मंगेतर के घर जाकर फांसी लगा ली। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। स्वजन भी कारण नहीं बता पा रहे हैं। घटना पार्श्वनाथ कालोनी की है। 

परिजनों ने बताया कि सलोनी का दो महीने पूर्व ही प्रशांत पबनानी से रिश्ता तय हुआ था। प्रशांत आइटी कंपनी में नौकरी करता है। सलोनी भी पहले नौकरी करती थी। शुक्रवार को वह प्रशांत के घर गई थी। प्रशांत लैपटाप पर काम कर रहा था और सलोनी ने दूसरे रूम में फांसी लगा ली।