Back to News

बंद कमरे में हवलदार के साथ रंगरेलियां मना रही थी आरक्षक पत्नी , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह

बंद कमरे में हवलदार के साथ रंगरेलियां मना रही थी आरक्षक पत्नी , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह
महाराजगंज 10 अगस्त 2024 - महाराजगंज के एक थाने पर तैनात महिला सिपाही के कमरे में हेड कांस्टेबल को देख कर पति भड़क उठा। आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी और हवलदार ने उसे पीट दिया। शिकायत लेकर पीड़ित पति SP कार्यालय पहुंचा। पति ने आरक्षक पत्नी और आरोपी हवलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पति ने बताया कि वह मुम्बई में काम करता है और उसकी पत्नी जिले के एक थाना में आरक्षक है। बच्चों के साथ वह महराजगंज शहर में किराया पर कमरा लेकर रहती है। पति का आरोप है कि पत्नी एक हवलदार से प्रभावित है। बीते सात अगस्त को रात 08 बजे वह पत्नी के कमरे में पहुंचा। हवलदार को पत्नी के कमरे में देख सवाल पूछा। इस पर हवलदार ने कहा कि अपनी पत्नी से पूछो। पत्नी भी उसके साथ विरोध करने लगी। 

एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का विवाद है। इस मामले में जिस हेड कांस्टेबल (दीवान) का नाम सामने आ रहा है, उसका दो दिन पहले ही दूरदराज के थाने पर ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।