Back to News

नाबालिग छात्रा को अश्लील VIDEO दिखा कर गंदी हरकत करना आरक्षक को पड़ा भारी

नाबालिग छात्रा को अश्लील VIDEO दिखा कर गंदी हरकत करना आरक्षक को पड़ा भारी
रायबरेली 11 अगस्त 2024 - महाराजगंज कोतवाली में तैनात सिपाही पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ के साथ मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया है। छात्रा के आरोपों को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए सिपाही को सस्पेंड करते हुए जांच सीओ को सौंप दी है। 

एसपी अभिषेक अग्रवाल को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कोतवाली में तैनात एक सिपाही उनके मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। इस बीच उसने उनकी कक्षा छह में पढ़ने वाली बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए छात्रा को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। 

सिपाही के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए सिपाही पंकज को तत्काल सस्पेंड करते हुए मामले की जांच सीओ महराजगंज यादुवेन्द्र पाल को सौंपी। 

महिला का आरोप है कि कोतवाली में तैनात सिपाही पंकज उसके आवास पर डेढ़ साल से किराए पर रहता था। आरोप है कि किराए पर रहे सिपाही ने कुछ दिन बाद उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। सिपाही छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर परेशान करता था।