Back to News

भैस ने मनरेगा में की मजदूरी , काम करने के बाद भैस ने अंगूठा लगाकर मजदूरी भी ली , जाने क्या है मामला

भैस ने मनरेगा में की मजदूरी , काम करने के बाद भैस ने अंगूठा लगाकर मजदूरी भी ली , जाने क्या है मामला
शिवपुरी 05 जुलाई 2024 - कोलारस जिले में अब तक फर्जी मजदूरों के खातों में पैसा डालकर या फिर स्कूली छात्रों से मजदूरी करवाना दर्शाकर पंचायत के कर्ताधर्ताओं द्वारा राशि हड़पने के मामले सामने आ रहे थे, परंतु हाल ही में एक नया मामला सामने आया है, जिसमें पंचायत के इंजीनियर ने मजदूर की जगह भैंस का फोटो पोर्टल पर लगाकर मजदूरी हड़प ली।

बता दे कि ग्राम पंचायत गणेशखेड़ा के ग्राम पहाड़ा में वर्ष 2023- 24 में ठाकुर बाबा मंदिर के पास 24.09 लाख रुपये की लागत से तालाब का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस तालाब के निर्माण के दौरान फर्जी मस्टर रोल भरकर मजदूरी निकाली जा रही है।

खास बात यह है कि पंचायत के कर्ताधर्ता सब इंजीनियर हेमंत पुरी, सरपंच जगदीश धाकड़, सचिव श्रीलाल धाकड़ व सहायक सचिव संदीप धाकड़ ने मजदूरों से मजदूरी करना दर्शाई है, परंतु पोर्टल पर मजदूर के नाम पर भैंस का फोटो अपलोड कर दिया है। मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।