Back to News

दुल्हन ने की दूल्हे की डिमांड पूरी , अपने शरीर के इन अंगों का कराया मेकअप , VIDEO हुआ वायरल

दुल्हन ने की दूल्हे की डिमांड पूरी , अपने शरीर के इन अंगों का कराया मेकअप , VIDEO हुआ वायरल
नई दिल्ली 26 मार्च 2024 - शादी और शादी की रस्मों से जुड़ी खबरें और वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इन वीडियो में कुछ हंसी मजाक से भरपूर रहते हैं तो कुछ विवादित भी होते हैं। कुछ वीडियो में जीजा साली या दूल्हा-दुल्हन के बीच नोक झोंक देखने को मिलता है। तो वहीं कुछ खबरें दहेज नहीं मिलने के चलते बारात वापस लौटने की होती है, जो तेजी से वायरल होते हैं। 

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने अपने पति को खुश करने के लिए ऐसा काम कर दिया जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

सामने आए चंद सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन मंडप में जाने से पहले मेकअप करवा रही है। लेकिन ये क्या मेकअप करने वाली तो चेहरा छोड़कर कहीं और मेकअप कर रही है। जीहां आप देख सकते है दुल्हन के पेट और हाथों का मेकअप किया जा रहा है।

इस वीडियो को HasnaZarooriHai नाम के आईडी पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर जहां लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं तो वहीं इस वीडियो को अब तक 199.1K लोगों ने देखा है।