बेंगलुरु 15 फरवरी 2024 - बेंगलुरु जेल में बंद दो अपराधियों ने एक महिला को उसकी बेटी की नग्न तस्वीरें भेजकर उससे पैसेे की मांग की है। इतना ही नहीं, पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने इन नग्न तस्वीरों को उसके दामाद को भेजने की धमकी दी है। मामले में येलहंका न्यू टाउन थाने केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच सेंट्रल सिटी क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।
बता दें कि पैसे की मांग मनोज उर्फ केंचा और उसके साथी कार्तिक द्वारा फोन करके की गई थी। दोनों हिस्ट्रीशीटर बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा की सेंट्रल जेल में बंद हैं। मनोज के साथी कार्तिक ने 9 फरवरी को पीड़िता को वाट्सएप कॉल किया था। उसने फोन करके खुद को मनोज का साथी बताया था। इसके बाद उसने धमकी दी थी कि अगर उसने पांच लाख रुपए नहीं दिए, तो उसकी बेटी की नग्न तस्वीरें उसके दामाद को भेज देगा।
मनोज ने 12 फरवरी को जेल से पीड़िता को फोन कर पैसे देने के लिए फिर धमकी दी थी। पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद CCB पुलिस आरोपी मनोज के हिरासत की मांग कर रही है। पीड़िता से अब तक आरोपी 40 हजार रुपए ले चुके हैं।