Back to News

महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर उसके साथ यह काम करता था ठाकुर , गिरफ्तार होने पर किया खुलासा

महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर उसके साथ यह काम करता था ठाकुर , गिरफ्तार होने पर किया खुलासा
जबलपुर 13 अप्रैल 2024 - जबलपुर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यह चोर घरों में घुसकर सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराता था। चोरी से परेशान ग्रामीण महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया तो उसकी दिलचस्पी जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। अंडरगारमेंटस की चोरी के बाद उसे फाड़कर फेंक देता था।

जानकारी के अनुसार मामला जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र के बिलगवां गांव का है, जहां के ग्रामीण साइको चोर से त्रस्त थे। एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों ने पनागर थाना पहुंचकर पुलिस से साइको चोर को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। ग्रामीण की शिकायत पर पनागर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी विजय ठाकुर उर्फ लालू के खिलाफ पहले से ही चोरी और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चुराए हुए अंडरगारमेंट्स बरामद किया है। जानकारी थाना प्रभारी अजय सिंह ने दी।