Back to News

छात्रा का रेप करने के बाद ब्लैकमेल करता था शिक्षक , लोगो ने पहले की जमकर खातिरदारी , फिर किया यह

छात्रा का रेप करने के बाद ब्लैकमेल करता था शिक्षक , लोगो ने पहले की जमकर खातिरदारी , फिर किया यह
इंदौर 17 मार्च 2024 -  मोहल्ले वालों ने कोचिंग क्लास के शिक्षक को छात्रा को ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में पकड़ा। उसकी पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खजराना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।

मूलत: नरसिंहपुर निवासी आकाश उपाध्याय बंगाली चौराहा स्थित फार एवर कोचिंग क्लास का शिक्षक है। छात्रा कोचिंग क्लास में ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इस दौरान आरोपित ने दोस्ती की और शारीरिक संबंध बना लिया।

आरोपी शिक्षक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। घबराहट में छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया था। शनिवार को वह छात्रा के घर पहुंचा और धमकाने लगा। छात्रा के भाई ने दोस्त ऋतिक व भाजपा नेता राजा कोठारी को घटना बताई। तीनों ने आरोपित की पिटाई की और खजराना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।