Back to News

सक्ती SP सहित 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले , अब लेडी सिंघम होगी सक्ती की नई पुलिस कप्तान

सक्ती SP सहित 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले , अब लेडी सिंघम होगी सक्ती की नई पुलिस कप्तान
रायपुर 05 फरवरी 2024 - नई सरकार के बनने के बाद बेसब्री से जिस ट्रांसफर लिस्ट का प्रदेशवासियों को इंतेजार था वो अब गई है. राज्य सरकार ने रेंज आईजी समेत करीब 25 जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला कर उन्हें नई जगह पदस्थ किया है. अब राजधानी रायपुर रेंज के नए आईजी अमरेश मिश्रा और रायपुर के नए SSP संतोष कुमार सिंह होंगे. वहीं वर्तमान SSP प्रशांत कुमार अग्रवाल को बस्तर भेजा गया है।

इसके अलावा IPS डॉ. आनंद छाबड़ा , अजय कुमार यादव , बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया. IPS दीपांशु  काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया।

इसी तरह IPS डी. रविशंकर को पुलिस अधीक्षक जशपुर को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है वही सक्ती SSP एम आर अहिरे को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर बनाया है ,  खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक अंकिताशर्मा को सक्ती एस पी बनाया गया है , इसी तरह जांजगीर SP विजय अग्रवाल को सरगुजा SP बनाया गया है तो विवेक शुक्ला को जांजगीर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस सम्बंध में गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है।