Back to News

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव देंगे इस्तीफा , अखिलेश के इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव देंगे इस्तीफा , अखिलेश के इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
कन्नौज 11 जून 2024 - सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। इसकी घोषणा होते हुए सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। सपाई इसे अब लोकसभा जीत के बाद सीट न छोड़ने से दोगुनी खुशी बताकर जश्न मना रहे हैं। 

सपा मुखिया ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा से चुनाव जीता था। हाल में वह कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। इसके बाद से कयास तेज हुई थी कि वह करहल से इस्तीफा देंगे या फिर कन्नौज से अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे, वो सांसद बने रहेंगे और करहल सीट छोड़ेंगे, करहल मैनपुरी इलाके की सीट है जहां से अखिलेश चुने गए थे, करहल सीट अगर अखिलेश छोड़ते हैं तो तेज प्रताप यादव दावेदार हो सकते है।

करहल विधानसभा से इस्तीफा देने की लखनऊ में हुई घोषणा के बाद सपा नेता में खुशी छा गई। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि उन्हें भरोसा था कि कन्नौज की जनता और संगठन को मुखिया निराश नहीं करेंगे। सपा नेता जय कुमार तिवारी ने बताया कि सपा मुखिया जब भी कन्नौज से सांसद रहे, तो यहां विधानसभा चुनावों में खासी बढ़त मिली है। इससे अब विधानसभा चुनाव 2027 में कन्नौज समेत आसपास जनपदों की सभी विधानसभा क्षेत्र में सपा को जीत मिलेगी।