Back to News

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव के संकेत , बदले जा सकते है सक्ती और कोरबा सहित इन जिलों के जिलाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव के संकेत , बदले जा सकते है सक्ती और कोरबा सहित इन जिलों के जिलाध्यक्ष
रायपुर 27 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही लगातार कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा जोरों पर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भी बहुत जल्द पार्टी संगठन में बदलाव की बात कही है, उन्होंने कहा है कि बहुत ही जल्द संगठन में बदलाव होगा,कुछ नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह जिम्मेदारियां दी जाएगी ताकि संगठन में और मजबूती के साथ कसावट आ सके।

बता दें चुनाव से पहले बदलाव की एक्सरसाइज कर ली जाएगी, ताकि नई ऊर्जा और नई टीम के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ा जाए। संगठन के फोकस पर वे जिले हैं जहां पार्टी को उम्मीद के उलट नतीजे मिले। ऐसे में रायपुर शहर-ग्रामीण , दुर्ग , कवर्धा , बलौदाबाजार , महासमुंद , कोरिया , बलरामपुर , सरगुजा , रामानुजगंज , बैकुंठपुर , कोरबा , सक्ती , राजनादगांव ग्रामीण और बिलासपुर समेत ज्यादातर जिलों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इन जिलों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।