Back to News

रेलवे ट्रैक पर प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

रेलवे ट्रैक पर प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
बस्‍ती 18 फरवरी 2024 - बस्ती के गौर थाना क्षेत्र स्थित टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर नाबालिग लड़के और लड़की का शव मिला। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी के अनुसार शवों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड से कर ली गई है। दोनों जिले के ही रहने वाले थे।

सुबह कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लड़के और लड़की का शव देखा। कुछ ही देर में आसपास में खबर फैल गई। सूचना पाते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। जीआरपी ने दोनों के पास से आधार कार्ड बरामद किया जिससे उनकी पहचान हुई। दोनों जिले के ही रहने वाले थे। सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 

GRP ने इस सनसनीखेज मामले की जांच शुरू कर दी है। GRP ने हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। GRP बस्ती थाने के प्रभारी एमपी चतुर्वेदी ने आशंका जताई है कि किशोर और किशोरी की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है।