नई दिल्ली 10 जून 2024 - भारतीय समाज में जीजा और साली के रिश्ते को बेहद खास माना जाता है। दोनों के बीच कई मौके पर नोंझ-झोंक देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच के कई कथित वीडियो मौजूद है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक साली अपने जीजा के साथ शादी की स्टेज पर ही कुछ ऐसा कर जाती है, जिसे देखकर यूजर्स के होश उड़ गए।
वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह किसी शादी के दौरान का वीडियो है। दूल्हा बारात लेकर आ चुका है। जयमाला का कार्यक्रम भी हो चुका है। स्टेज में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच दुल्हन की बहन यानि दूल्हे की साली स्टेज पर आती है। सबसे पहले वह अपनी दीदी की तरफ जाती है। फिर वह अपने नए नवेले जीजू के बगल में जाकर बैठ जाती है। यहां तक तो सही था, फिर अचानक न जाने क्या होता है। साली अपने जीजू के होठों को किस कर लेती है।
साली की इस हरकत के बाद जीजा भी मजा लेने लगता है। वह पहले साली को अपने पास बिठाता है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि बगल में ही साली की बहन यानि दुल्हन बैठी थी। उसकी तरफ से भी इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है। वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल ये जमकर वायरल हो रहा है।