Back to News

बदल गए सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे , अब यह होंगे नए जिला शिक्षा अधिकारी

बदल गए सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे , अब यह होंगे नए जिला शिक्षा अधिकारी
रायपुर 13 मार्च 2023 - सामान्य प्रसासन विभाग ने थोक के भाव मे तबादला आदेश जारी करते हुए कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी सहित 44 ब्याख्याता और प्रधान पाठक का ट्रांसफर किया है।

बुधवार देर शाम मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक सक्ती जिला शिक्षा अधिकारियों बी एल खरे को हटा कर नरेन्द्र कुमार चंद्रा को सक्ती जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया है।

बता दे कि बी एल खरे को प्राचार्य शा उ मा वि गोडम जिला सारंगढ़ का प्राचार्य बनाया गया है वही GPM जिले में पदस्थ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र चंद्रा को सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।