Back to News

सक्ती पुलिस का शानदार होली ऑफर , ध्यान से पढ़े कही पछताना ना पड़ जाय

सक्ती पुलिस का शानदार होली ऑफर , ध्यान से पढ़े कही पछताना ना पड़ जाय
सक्ती 21 मार्च 2024 - होली के बहाने हुड़दंग करने वाले हुड़दंगियों से निपटने के लिए सक्ती जिला पुलिस पूरी तरह से तैयार है। सक्ती पुलिस ने हुड़दंगियों के लिए विशेष ऑफर चलाते हुए कुछ पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के जरिए पुलिस ने यह संदेश दिया है कि होली का त्योहार शांति और आपसी सौहार्द से मनाए। होली के बहाने हुड़दंग कर सौहार्द बिगाड़ने वालो पर सक्ती पुलिस की नजर रहेगी और उनके लिए निम्नलिखित ब्यवस्था की गई है,,

सक्ती पुलिस का ऑफर..

01 - होली में कपड़े फाड़ कर भिखारियों की तरह घूमने वालो के लिए सक्ती पुलिस ने जेल में शानदार ब्यवस्था की है जिसमे भोजन-पानी की निःशुल्क रहेगी

02 - होली में चिल्लाते हुए घूमने वालो की सेहत का ध्यान रखते हुए सक्ती पुलिस उन्हें पैदल घर तक लेकर जाएगी

03 - होली में हुड़दंग मचाने वालो के लिए सक्ती पुलिस ने स्पेशल मसाज ट्रीटमेंट की ब्यवस्था की है जिसमे आपका बड़े स्पा के तर्ज पर निःशुल्क मसाज किया जाएगा।

04 - होली में शराब पी कर उत्पात मचाने वालो का सक्ती पुलिस विशेष ख्याल रखेगी।

05 - हुड़दंगियों के साथ सक्ती पुलिस ब्रज की तरह लट्ठमार होली खेलेगी जिससे आपको नानी की याद आएगी।

सक्ती पुलिस का विशेष संदेश..

01 - त्यौहार मनाओगे अच्छे से तो हमारी है बधाई , करोगे हुडदंग तो होगी बहुत पिटाई

02 - आना नही रोड पे तुम चलाते ट्रिपल सवारी , भेंट हुई हमसे तो उतार देंगे मस्ती सारी।

सक्ती जिला पुलिस द्वारा जनहित में जारी