Back to News

सक्ती जिला पुलिस ने जारी किया अलर्ट , इन 06 बातों का रखे ध्यान नही तो हो सकती है,,,

सक्ती जिला पुलिस ने जारी किया अलर्ट , इन 06 बातों का रखे ध्यान नही तो हो सकती है,,,
सक्ती 12 मई 2024 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा सक्ती जिला पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।

सक्ती पुलिस के मुताबिक चोरों का गिरोह पड़ोसी जिलो में सक्रिय है, जो मुख्य दरवाजे पर गिरमिट से छेद करके अंदर का ताला खोलकर चोरी करते हैं, इस चोर गिरोह के कुछ सदस्यों द्वारा पूर्व में रेकी की जाती है। फिर वारदात को अंजाम देते हसि।

पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह का मुख्य टारगेट मुख्य वो मकान होते हैं  जो हाईवे पर हैं या फिर रेलवे लाइन से नजदीक हैं  या जिनके पीछे सुना / खाली जगह है।

सावधानी :-

01. दरवाजे में ऊपर एवं नीचे दोनों जगह कुंडी एवं ताला लगा के रखें।

02. घर में अनावश्यक कैश/गहने ना रखें

03. घर के पीछे से ही ये गिरोह अंदर आता है, इसलिए वहां रोशनी का इंतजाम हो, अगर कैमरा लगा है तो पोजिशनिंग पर ध्यान देंवे। सचेत रहें

04. घटना होने की स्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के इस नंबर पर कॉल करें 09479189615 , 07354670730 , 087708817186

05. अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके घर के पीछे या आस पास कुछ अनजान व्यक्ति घूम रहे हैं, तो उनकी फोटो लें और कंट्रोल रूम से साझा करें.

06. चोरी करने का समय मुख्यत रात्रि 01 से 03 बजे के बीच घट सकती हैं और सचेत रहने से टल सकती हैं।